अब तक न्याय /दीप सिंह कन्नौज।


 अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिर्वा कोतवाली पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली तिर्वा पुलिस ने रविवार को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राम प्रताप उर्फ त्यागी निवासी सतौरा पूर्वी, विजय निवासी उमरायपुरवा, दीपू निवासी वरका गांव राजा तथा वंश उर्फ रोमी निवासी मंडी बाजार तिर्वागंज शामिल हैं।
इन सभी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने उन्हें तिर्वा कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी अभियान प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में चलाया गया। टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार गौतम, उपनिरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल ओमपाल सिंह, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार तथा आरक्षी अंकित सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।