बांदा बुंदेलखंड की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बांदा की बेटी


बांदा बुंदेलखंड की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। बांदा की बेटी डॉ. सदफ़ खान को मुंबई के प्रतिष्ठित जे डब्ल्यू मेरियट होटल में आयोजित भारत कॉन्क्लेव 2026 में "एक्सीलेंस इन टेक-ड्रिवन रियल एस्टेट इनोवेशन 2026" सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक Kiran Bedi के हाथों प्राप्त हुआ।डॉ. सदफ़ खान, समाजसेवी अकील अहमद खान और डॉ. सबीहा रहमानी की पुत्री हैं तथा रियल एस्टेट क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्यों के लिए तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी संस्था SDG रियल एस्टेट को तकनीक आधारित आधुनिक सोच और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उस संदेश का प्रतीक है कि छोटे शहरों और कस्बों की बेटियां भी राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ऐसे समय में जब महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है, डॉ. सदफ़ खान की यह उपलब्धि बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
संस्था द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया कि यह सम्मान डॉ. सदफ़ खान के नेतृत्व, उनकी टीम की अथक मेहनत, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। संस्था ने इस उपलब्धि को भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को दोहराया।बांदा की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि सपनों की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती। यदि दृष्टि स्पष्ट हो, परिश्रम निरंतर हो और लक्ष्य ऊंचा हो, तो बुंदेलखंड की मिट्टी से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। डॉ. सदफ़ खान की यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बांदा जनपद के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।