अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी


अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी 
महराजगंज, 03 जून 2026 जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम बनरसिया कला स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के देवदह पर्यटन परियोजना क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं पर्यटन संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने देवदह में राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संचालित उत्खनन कार्य की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि उत्खनन का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है तथा द्वितीय चरण के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है, जिसे शीघ्र शासन को भेजा जाएगा। अब तक हुए उत्खनन में उत्तर मौर्य काल से लेकर गुप्तकाल तक की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक सामग्री प्राप्त हुई है।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विपश्यना हॉल एवं सरोवर के सुंदरीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रथम स्तूप, द्वितीय स्तूप एवं सरोवर क्षेत्र को एकीकृत करते हुए समग्र विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही आवश्यक भूमि क्रय का प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा।

जिलाधिकारी ने सरोवर सुंदरीकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर इसी माह पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना क्षेत्र को आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने पर्यटन अधिकारी को देवदह परियोजना तक सीधा संपर्क मार्ग विकसित करने हेतु प्रस्ताव धर्मार्थ कार्य विभाग को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीएम ने उपजिलाधिकारी नौतनवा को हेलीपैड निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास से देवदह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।