पूर्व चेयरमैन रिसिया राजेश निगम ने दीप प्रज्वलित करके भंडारे का किया शुभारंभ रिसिया बहराइच


आज ग्राम सभा बिशुनापुर में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें रिसिया के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता राजेश निगम ने पहुंचकर हनुमान जी को दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए विशाल भंडारे का शुभारंभ किया क्षेत्र के लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि सभी लोगों को इस ज्येष्ठ माह के पावन महीने पर सभी हिंदू भाइयों को बढ़-चढ़कर भंडारे को आयोजन करना चाहिए इससे सभी लोगों के दिलों में  आस्था उत्पन्न होती है और तपती हुई धूप व भीषण गर्मी में आम जनमानस को राहत का काम होता है इस भीषण गर्मी में लोगों को पानी शरबत की ज्यादा आवश्यकता होती है तथा भंडारा का आयोजन होने से आपसी भाईचारा बढ़ता है उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार जेष्ठ माह का  बहुत ही महत्व होता  है कहते हैं बड़े मंगलवार  को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी तथा नवाबों का शहर कहे जाने वाला लखनऊ से इसकी शुरुआत हुई थी सन 1800 वी सदी 1814 में नवाबों के शहर में नवाब शहादत अली खान ने अपनी मां आलिया बेगम की मन्नत पूरी होने पर अलीगंज में सबसे बड़ा प्रसिद्ध हनुमान जी की मंदिर का निर्माण कराया था तभी से लेकर आज तक आम जनता  अपने  शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ज्येष्ठ माह में बड़े मंगलवार को भंडारों का आयोजन किया जा रहा है और तभी से यह परंपरा लगातार चल रही है इसलिए सभी लोगों से अपील है जितना भी हो सके अपने-अपने क्षेत्र में मंगलवार को भंडारे का आयोजन  करे और आपसी भाईचारा बनाये रखे  इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राजेश निगम राज निगम मनमोहन लाल विश्वकर्मा शिवगोपाल साहू केशव राम जायसवाल महेश कुमार जायसवाल प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार आर्य राज किशोर बृजलाल वर्मा बनवारी लाल वर्मा धर्मेंद्र कुमार साहू दीपेंद्र कुमार साहू शेखर साहू अमन कुमार साहू ओम प्रकाश आर्य महादेव प्रसाद राजेंद्र प्रसाद राम नरेश राधेश्याम चौहान रक्षा राम साहू  अमेरिका प्रसाद चौहान बिनोद कुमार बर्मा तथा सैकड़ो समाजसेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।