महोली- नगर महोली में एक गरीब परिवार की कन्या का विवाह बाबा श्री बैजनाथ धाम की असीम अनुकंपा व श्री परशुराम कन्या विवाह ग्रुप के सहयोग द्वारा आज चतुर्थ कन्या विवाह को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सहायता के लिए ग्रुप के सभी सदस्यों ने मिलकर आगे बढ़कर योगदान दिया, जिससे विवाह बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सका।
इस सामाजिक कार्य में ग्रुप के मुख्य सदस्य मोनू मिश्र, राहुल त्रिवेदी, अवनी मिश्रा (नेता), राघुवेंद्र शुक्ल, शिवम मिश्रा बरबर,पंकज शर्मा, दीपक शर्मा, दीपक कुमार कश्यप, प्रग्याकांत मिश्रा, अनुज मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, कुलदीप बाजपेई, अभय मिश्रा सहित अन्य साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस पहल की स्थानीय क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से जरूरतमंद परिवारों की मदद कर सामाजिक एकता और मानवता का संदेश मजबूत किया जा सकता है।
ग्रुप द्वारा कहा गया है कि नगर या आस पास के गाँव के अगर किसी भी कन्या के विवाह में आर्थिक परेशानी आती है तो समूह हमेशा सहयोग हेतु तत्पर रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: