अर्जुन रौतेला आगरा। नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाई गई लघु फिल्म “कॉर्निया डोनेशन” के पोस्टर का भव्य विमोचन पूनम प्लाजा, भगवान टॉकीज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में फिल्म निर्देशक सूरज तिवारी, स्थानीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वरिष्ठ समाजसेविका डॉ. ज़ीनत जिशान, जितेन्द्र फौजदार, मधुकर अरोरा आदि समाजसेवियों, कलाकारों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर नेत्रदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने फिल्म के पोस्टर का अनावरण करते हुए कहा कि मृत्यु के बाद भी व्यक्ति अपनी आंखों के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जिंदगी में रोशनी ला सकता है। वक्ताओं ने लोगों से नेत्रदान के प्रति आगे आने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों और आयोजकों ने बताया कि यह लघु फिल्म समाज को नेत्रदान के महत्व का संदेश देगी तथा लोगों को प्रेरित करेगी कि वे अपने जीवन के बाद भी किसी के अंधेरे जीवन में उजाला ला सकें।
कार्यक्रम में मौजूद एफ एच मेडिकल कॉलेज से जुड़ी समाजसेविका डॉ. ज़ीनत जिशान ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक विषयों पर फिल्म निर्माण समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंच से “आई नेवर डाई, डोनेट आई” का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: