डंपर ने 25 वर्षीय युवक को रौंदा, 8 महीने पहले हुई थी शादी, गांव में मातम
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में कथित अवैध खनन और बेलगाम दौड़ रहे डंपरों का आतंक अब लोगों की जान लेने लगा है।
*बरेली, उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम समाज के नाम खुले पत्र में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अब तक न्याय बरेली
*बरेली, उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम समाज के नाम खुले पत्र में समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
“अखिलेश यादव मुस्लिम मसाइल पर बोलने से कतराते हैं, सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ झुकाव”
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस पर उलेमा, दानिश्वर, डॉक्टर, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर विचार करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का रवैया मुसलमानों के लिए बेहतर नहीं है। अखिलेश यादव मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बात करने से बचते हैं और उनका झुकाव सॉफ्ट हिंदुत्व की तरफ है।
मौलाना ने लोकसभा में मुलायम सिंह यादव द्वारा पीएम मोदी को दूसरी और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की दुआ देने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर अखिलेश यादव खुद मिलने पहुंचे और अपना घर रहने के लिए ऑफर किया। नोएडा की एक दावत में सपा और भाजपा नेताओं के साथ खाने की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
“सपा मुसलमानों को BJP का डर दिखाकर वोट मांगती है, अब विकल्प तलाशने का समय”
मौलाना ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सपा मुसलमानों को भाजपा का भय दिखाकर वोट मांगती है। कहा जाता है कि अगर सपा को वोट नहीं दिया तो भाजपा आ जाएगी और मुसलमानों पर जुल्म होगा। उन्होंने कहा कि सपा के दोहरे चेहरे को अब जनता देख चुकी है।
मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम समाज से अपील की कि अब बहुत हो गया सपा को वोट देना। अब विकल्प तलाशने और उसे मजबूती से खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का सियासी माहौल बदल चुका है और मुस्लिम लीडरान हर मुद्दे पर खामोश तमाशाई बने हुए हैं। अब कौम के हित में बड़े फैसले लेने होंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में कथित अवैध खनन और बेलगाम दौड़ रहे डंपरों का आतंक अब लोगों की जान लेने लगा है।
जौनपुर जनपद के बदलापुर शाहपुर इंडियन पेट्रोल पंप के पास बड़ा सड़क हादसा बदलापुर की
सिधौली |
Leave a Comment: