सिधौली |



सिधौली | आगामी 16 मई 2026 को सिधौली क्षेत्र में बहुजन समाज द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, तथागत गौतम बुद्ध और बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के सम्मान में विशाल आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की है।

डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन की जानकारी संगठन पदाधिकारी अभय प्रताप सिंह त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि आंदोलन सुबह 10 बजे डॉ. अंबेडकर पार्क बहादुरपुर से शुरू होगा।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को संविधान दिया, समान अधिकार दिए और लोकतंत्र को मजबूत किया, लेकिन आज उनके सम्मान में प्रतिमा स्थापना और कार्यक्रमों के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर अन्य धार्मिक आयोजनों में ऐसी बाधाएं नहीं लगाई जातीं।

उन्होंने कहा कि समाज अब जाग चुका है और अपने सम्मान, स्वाभिमान तथा अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगा।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनम गौतम ने कहा कि बाबा साहेब ने महिलाओं सहित सभी वर्गों को अधिकार दिलाए। ऐसे महापुरुषों का सम्मान हर समाज का कर्तव्य है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंश राज भारती ने कहा कि यदि किसी वर्ग के साथ पक्षपात होगा तो समाज अब चुप नहीं बैठेगा। वहीं जिला अध्यक्ष अनुज कुमार गौतम ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन सफल बनाने की अपील की।

डॉ. राम अवतार ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है। नंदलाल गौतम ने सामाजिक संगठनों से एक मंच पर आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विनोद कुमार गौतम, ज्ञानेंद्र कुमार गौतम, बादल नेता, गजोधर प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और संविधान सम्मत तरीके से किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।