सविनय निवेदन है कि हम समस्त किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, अभिभावक एवं क्षेत्र की आम जनता आज दिनांक 16 मई 2026 को राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ एवं संस्थापक राष्ट्रीय किसान यूनियन (सिद्धार्थ)


सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।

माध्यम से :
श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय,
तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर।

विषय : किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों एवं आम जनता की जनसमस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि हम समस्त किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, अभिभावक एवं क्षेत्र की आम जनता आज दिनांक 16 मई 2026 को राजेश कुमार सिद्धार्थ, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ एवं संस्थापक राष्ट्रीय किसान यूनियन (सिद्धार्थ) के नेतृत्व में डॉ. अंबेडकर पार्क, सिधौली/बहादुरपुर में एकत्र होकर अपनी जनसमस्याओं के समाधान हेतु यह ज्ञापन आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

प्रदेश का किसान आज कर्ज, महंगाई, बिजली संकट, खाद-बीज की कमी तथा फसलों के उचित मूल्य न मिलने से परेशान है। गरीब जनता राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। छात्र-छात्राएं महंगी शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त हैं तथा नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में जनहित में निम्नलिखित मांगों पर तत्काल कार्यवाही किया जाना आवश्यक है।

मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं :

1. किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।


2. किसानों को खाद एवं बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए।


3. किसानों एवं गरीब परिवारों को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाए।


4. स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त कर पुराने मीटर लगाए जाएं।


5. बार-बार कट रही राशन कार्ड यूनिटों को विशेष कैंप लगाकर जोड़ा जाए।


6. सभी पात्र गरीब परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए।


7. समान शिक्षा नीति लागू की जाए।


8. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस एवं अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए।


9. गरीब बच्चों को सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा दी जाए।


10. सांसद, विधायक, मंत्री, अधिकारी, कर्मचारी एवं सरकारी पदाधिकारियों के बच्चों की पढ़ाई सरकारी स्कूलों में अनिवार्य की जाए।


11. क्षेत्र में शराब की दुकानों को हटाकर वहां विद्यालय, अस्पताल या जनहित संस्थान खोले जाएं।


12. बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।


13. किसानों की फसलों का उचित समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाए।


14. गांव-गांव सड़क, पानी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


15. संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करते हुए गरीब, किसान, मजदूर एवं वंचित समाज के अधिकार सुरक्षित किए जाएं।


16. माननीय इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ खंडपीठ द्वारा वर्ष 2015 में सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, सांसदों एवं विधायकों के बच्चों को सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

 

महोदय,

हम सभी नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। अतः जनहित में उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।

इसके लिए हम सभी क्षेत्रवासी सदैव आपके आभारी रहेंगे।

भवदीय
समस्त किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं आम जनता
तहसील सिधौली, जनपद सीतापुर

नेतृत्वकर्ता :
राजेश कुमार सिद्धार्थ
राष्ट्रीय अध्यक्ष – डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ
संस्थापक – राष्ट्रीय किसान यूनियन (सिद्धार्थ)

दिनांक : 16 मई 2026
स्थान : डॉ. अंबेडकर पार्क, सिधौली/बहादुरपुर, सीतापुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।