दो पुरुष व तीन महिला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात और नकदी बरामद


लखनऊ। मड़ियांव थाना मड़ियांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन के निर्देशन में इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा की टीम ने चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी ई-रिक्शा और टैंपो में बैठने वाली सवारियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो पुरुष और तीन महिला आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जेवरात तथा हजारों रुपये की नकदी बरामद की है।पूरे मामले का खुलासा एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। इस दौरान एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।