अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सहयोगी कर्मचारियों का सम्मान अर्जुन रौतेला। आज दिनांक 1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेंट एंड्रूज ग्रुप की सभी शाखाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट


अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सहयोगी कर्मचारियों का सम्मान

अर्जुन रौतेला। आज दिनांक 1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर  पर सेंट एंड्रूज ग्रुप की सभी शाखाओं में  भव्य कार्यक्रम  आयोजित किये गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने सहयोगी  कर्मचारियों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट किया।  कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें श्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए सुंदर एवं भावपूर्ण  कार्ड कर्मचारियों को भेंट किए। इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा लवी शर्मा द्वारा प्रस्तुत  की गई कविता की पंक्तियों में श्रमिकों के जीवन की सच्चाई, उनके त्याग और समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी । शिक्षक सचिन कश्यप ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों के कार्यों व समर्पण का उल्लेख किया और उनकी महती भूमिका पर प्रकाश डाला ।  विद्यालय प्रशासन द्वारा भी सभी कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सी.एम.डी. डा.गिरधर शर्मा व विद्यालय की एम.डी. ओशिन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
डॉ. गिरधर शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान के बिना किसी भी संस्था, देश का निर्वहन संभव नहीं है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को श्रमिकों का सम्मान करने व  छोटे-बड़े सभी कार्यों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने का आव्हान किया

इस अवसर पर रुचि तनवर,  शिल्पा भाटिया, मुनेष अग्रवाल, चारु तलवार, मनी अग्रवाल, संजोली गुप्ता, रीना शुक्ला, गरिमा आदि का विशेष सहयोग रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।