दुकान संचालक की बहादुरी से लूट की कोशिश नाकाम, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार गोरखपुर। थाना गोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल को हुई लूट की कोशिश को दुकान संचालक की सूझबूझ और साहस ने विफल कर दिया। दुकान का संचालन पिता-पुत्री द्वारा किया जाता है। घटना के दिन


दुकान संचालक की बहादुरी से लूट की कोशिश नाकाम, 36 घंटे में आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना गोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित देवाश स्वर्ण कला केन्द्र में 27 अप्रैल को हुई लूट की कोशिश को दुकान संचालक की सूझबूझ और साहस ने विफल कर दिया। दुकान का संचालन पिता-पुत्री द्वारा किया जाता है। घटना के दिन दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और चांदी की अंगूठी खरीदने का बहाना करने लगे।

जैसे ही अमृता वर्मा उन्हें अंगूठी दिखाने लगीं, उसी दौरान दोनों युवकों ने मौके का फायदा उठाते हुए पास में रखा झाली का पुड़िया उठाया और भागने का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना के बावजूद अमृता वर्मा ने घबराने के बजाय अदम्य साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने चोरों का डटकर सामना किया और स्थिति को संभालने की कोशिश की, जिससे घटना और बड़ी नहीं हो सकी।

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने अमृता वर्मा के साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बहादुरी न सिर्फ समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी देती है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।