रीवा के मनगवां में बेखौफ तस्कर, क्या प्रशासन की मिलीभगत?** मध्यप्रदेश के रीवा जिला से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही


जिला रीवा मनगवां तहसील से प्रदीप पाण्डेय की रिपोर्ट अब तक न्याय 

 *रीवा के मनगवां में बेखौफ तस्कर, क्या प्रशासन की मिलीभगत?** 

मध्यप्रदेश के रीवा जिला से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आ रही है,

जहाँ मनगवां विधानसभा क्षेत्र में खुलेआम मादक पदार्थों का कारोबार चल रहा है… और हैरानी की बात ये है कि प्रशासन मौन बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मनगवां क्षेत्र में मार्केट से कुछ ही दूरी पर,

आदिवासी बस्ती और तालाब के किनारे धड़ल्ले से नशे का सामान बेचा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई नया मामला नहीं है—

बल्कि सालों से ये खेल लगातार चल रहा है।

 *⚠️ सवाल उठते हैं* :

सबसे बड़ा सवाल यही है कि

???? क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है?

???? और अगर है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं?

“प्रहार 2” जैसे ऑपरेशन सिर्फ कागजों में ही चल रहे हैं क्या?

जमीनी हकीकत में तो तस्करों को किसी का डर नजर नहीं आता।

 *???? स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया:* 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि

कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जिससे अब लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 *???? प्रशासन पर सवाल:* 

अगर इतनी बड़ी गतिविधि खुलेआम चल रही है,

तो यह प्रशासन की लापरवाही है या फिर किसी स्तर पर मिलीभगत?

क्योंकि जिस तरह से यह कारोबार बेखौफ चल रहा है,

वो कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

अब देखना यह होगा कि

इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है,

या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

फिलहाल के लिए इतना ही,

अगर आपके आसपास भी ऐसी कोई गतिविधि हो रही है,

तो आवाज उठाइए—क्योंकि खामोशी भी एक अपराध है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।