रीवा जिले में पिछले कुछ समय से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले जिस कदर बुलंद हुए हैं उसने आम जनमानस और कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी है।ग्रामीण


रीवा से कृष्णा द्विवेदी ब्यूरो चीफ अब तक न्याय 

सिर्फ खबरों से सरोकार

*अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी सख्त कलेक्टर सूर्यवंशी से जनता को बड़ी उम्मीदें*

*♦️रीवा : खास समाचार*

रीवा जिले में पिछले कुछ समय से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले जिस कदर बुलंद हुए हैं उसने आम जनमानस और कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी है।ग्रामीण अंचलों से लेकर शहरी सीमा तक अवैध पैकारी और शराब तस्करी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।हालांकि जिले की कमान अब नवागत कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के हाथों में आने के बाद जनता के बीच एक नई उम्मीद जगी है।

*सख्त तेवरों के लिए मशहूर हैं कलेक्टर सूर्यवंशी*

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की पहचान एक  कड़क और तेज तर्रार अधिकारी के रूप में है।उन्होंने कार्यभार संभालते ही अपनी कार्यशैली का ट्रेलर दिखा दिया है।हाल ही में कार्यालयों में देरी से पहुंचने वाले कर्मचारियों को गेट पर कतारबद्ध खड़ा कर फटकार लगाने और उनकी जवाबदेही तय करने वाले उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।प्रशासन में व्याप्त लेट-लतीफी और लापरवाही के खिलाफ उनके इस एक्शन ने यह साफ कर दिया है कि जिले में अब मनमानी नहीं चलेगी।

*माफियाओं के खिलाफ नेस्तनाबूद मॉडल की चर्चा*

कलेक्टर सूर्यवंशी का पुराना रिकॉर्ड भी काफी आक्रामक रहा है। पूर्व में रतलाम में पदस्थापना के दौरान उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ जिस तरह का नेस्तनाबूद अभियान चलाया था उसकी गूंज पूरे प्रदेश में रही। जनसुनवाई में सीधे मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें जनता का नायक बनाया था। अब रीवा की जनता को उम्मीद है कि वे शराब माफियाओं के नेटवर्क को भी इसी तरह ध्वस्त करेंगे।

*जनता की मांग अवैध पैकारी पर लगे पूर्ण विराम*

जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे गुढ़, त्योंथर और जवा से लगातार आ रही अवैध शराब की शिकायतों ने प्रशासन की नींद उड़ाई है। कई मामलों में तो आबकारी विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि कलेक्टर सूर्यवंशी जैसा सख्त अधिकारी ही विभाग के अंदर की काली भेड़ों और बाहर सक्रिय माफियाओं के गठजोड़ को तोड़ सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।