बरेली भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने न्यायालय से समय बदलने की मांग की। बार एसोसिएशन के जिला
बरेली भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने न्यायालय से समय बदलने की मांग की। बार एसोसिएशन के जिला
चित्रकूट *जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी* जिलाधिकारी पुलकित
चित्रकूट
*जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आज तहसील सभागार, कोतवाली कर्वी में *सम्पूर्ण समाधान दिवस* का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के निस्तारण रजिस्टर का गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी निस्तारण पर्याप्त नहीं है; संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिस समस्या का समाधान किया गया है, उससे शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए जिससे परिवादी पूर्णतः संतुष्ट हो।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।
भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण किया जाए।
जमीन संबंधी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ रहे। निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निस्तारण हेतु हस्तांतरित कर दिया गया।
विनोद उपाध्याय
व्यूरो चित्रकूट
अब तक टीवी न्यूज़ अब तक न्याय
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
बरेली भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने न्यायालय से समय बदलने की मांग की। बार एसोसिएशन के जिला
रीवा जिले में पिछले कुछ समय से अवैध शराब कारोबारियों के हौसले जिस कदर बुलंद हुए हैं उसने आम जनमानस और कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती पेश कर दी है।ग्रामीण
मथुरा)* फरह कस्बे में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई। रेलवे फाटक के पा
Leave a Comment: