बरेली भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने न्यायालय से समय बदलने की मांग की। बार एसोसिएशन के जिला


लोकेशन बरेली 

बरेली से शिवहरि शर्मा की खास खबर। 

भीषण गर्मी के चलते बरेली बार एसोसिएशन ने न्यायालय से समय बदलने की मांग की।

बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार हरित एडवोकेट तथा सचिव दीपक पांडे ने वकीलों से संबंधित समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद उत्तर प्रदेश को इस संबंध में लिखा है। भीषण गर्मी के चलते अप्रैल में और जून माह में गर्मी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से बरेली न्यायालय के अधिवक्ताओं को तथा विभिन्न प्रकार के मुकदमों में वांछित वादियों तथा प्रतिवादियों को न्यायालय में आने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उत्तर प्रदेश के आगरा मथुरा एटा इटावा इत्यादि जिलों में भीषण गर्मी के चलते न्यायालय का समय 7:00 बजे से दोपहर 1:00 तक कर दिया गया है जबकि बरेली न्यायालय में अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। गर्मी के चलते नकसीर फूटना हीट स्ट्रोक तथा अन्य गर्मी से संबंधित रोगों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है डायरिया मस्तिष्क ज्वर के चलते लोग परेशान हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।