लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र अंतर्गत वजीरबाग से लापता हुए 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते
लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र अंतर्गत वजीरबाग से लापता हुए 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते
जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के तत्वाधान में आज प्रिंस ईट उद्योग, लाला
*समाजवादी मजदूर सभा, जनपद जौनपुर*
*दिनांक: 01 मई (मजदूर दिवस)*
*जौनपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के तत्वाधान में आज प्रिंस ईट उद्योग, लाला बाजार (ईट भट्ठा) पर कार्यरत मजदूरों को सम्मानित करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन,*
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार शर्मा ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अमित यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ अजय यादव, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी मजदूर सभा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव श्री विशाल कनौजिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सादिक अली, रमाशंकर चौहान, धीरज सिंह, धीरेंद्र सिंह, राजबहादुर यादव, अच्छेलाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी श्रमिकों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अमित यादव जी ने समस्त मजदूरों को मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए इतिहास में बड़े संघर्ष हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 8 घंटे कार्य का कानून लागू हुआ। लेकिन मजदूर विरोधी मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के हित का ध्यान रखते हुए मजदूरों से 12 घंटे काम लेने का कानून बनाकर लेकर उनके अधिकारों का हनन कर रही है, जिसका समाजवादी मजदूर सभा पुरजोर विरोध करती है।
श्री यादव ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सोच है कि समाज के हर वर्ग को समान भागीदारी मिले। इसी क्रम में ईट भट्ठों पर कार्य करने वाली महिला श्रमिक को भी संसद तक पहुंचाने के उद्देश्य से ओबीसी, एससी, एसटी एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा उठाई गई है।
आज मजदूर दिवस के दिन समाजवादी मजदूर सभा की मांग हैं कि कुछ दिनों पूर्व हुए मजदूर आंदोलन में गिरफ्तार हुए मजदूरों और मजदूर नेताओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।
अंत में उपस्थित सभी मजदूरों ने संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे और मजदूर विरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हुए अंबानी और अडानी के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लाने वाली भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र अंतर्गत वजीरबाग से लापता हुए 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने तत्परता और सक्रियता दिखाते
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जफराबाद थानान्तर्गत जमैथा पुलिस चौकी का किया भव्य उद्घाटन* *जौनपुर:* जनपद में कानून व्यवस्था
इंदौर संगठन के प्रेसिडेंट सुनील चौधरी जी इंदौर सेक्रेटरी शुभम खरे जी कोच आयुष सोनी जी कैलाश चंद्र शास्त्री जी कोच महिमा शास्त्री
Leave a Comment: