जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जफराबाद थानान्तर्गत जमैथा पुलिस चौकी का किया भव्य उद्घाटन* *जौनपुर:* जनपद में कानून व्यवस्था


*जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जफराबाद थानान्तर्गत जमैथा पुलिस चौकी का किया भव्य उद्घाटन*

*जौनपुर:* जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ips kunwar anupam द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व स0पु0अ0/ क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्त व स0पु0अ0/थाना प्रभारी सृष्टि जैन, सहयोगार्थ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला थाना जफराबाद जौनपुर व अन्य गणमान्य अधि0/कर्मचारियों की उपस्थिति में थाना जफराबाद अन्तर्गत अखड़ो धाम, जमैथा चौकी का उद्घाटन किया गया। 

         यह चौकी क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थापित की गई है। यह मार्ग गौराबादशाहपुर व केराकत को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है तथा महर्षि परशुराम के पिता, जमदग्नी ऋषि की तपोस्थली व अखड़ो माता मन्दिर पर लगने वाले मेला व मन्दिर पर आने वाले दर्शनार्थिंयों से होने वाली भीड़ की सुरक्षा व नदी किनारे स्थित होने के कारण प्रभावी रात्रि चेकिंग एवं निगरानी की आवश्यकता थी। 

       चौकी के स्थापित होने से आसपास के गांवों सरैया, पहेतिया, भूलेमऊ, उत्तरगांवा, वजहुद्दीनपुर, जमैथा , नाथूपुर, वशीरपुर में अपराध नियंत्रण एवं त्वरित पुलिस सहायता और अधिक प्रभावी होगी। 

         इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनता की सुरक्षा एवं प्रभावी पुलिसिंग पर बल दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।