जौनपुर जनपद के विकासखंड रामनगर में स्कूल चलो अभियान 2026 एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ


*स्कूल चलो अभियान, जागरूकता रैली 2026 को विधायक डॉ आर. के. पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

 

जौनपुर/मड़ियाहूं 

जौनपुर जनपद के विकासखंड रामनगर में स्कूल चलो अभियान 2026 एवं निःशुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मड़ियाहूं डॉक्टर आर.के. पटेल के द्वारा किया गया। 

बताते चलें कि अध्यापक एवं बच्चों द्वारा नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक मडियाहू ने कहा कि नए सत्र में अधिक से अधिक नामांकन एवं समय से बच्चों के लिए पुस्तक वितरण कर दिया जाए। 

   पूर्व मंडल अध्यक्ष मडियाहू भाजपा राजेश सिंह ने शासन द्वारा समय से पुस्तक उपलब्ध की सराहना किए। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर सुभाष गुप्ता के निर्देशन में संपन्न कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉक्टर अरुण सिंह ने सभी को आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया कार्यक्रम में समस्त एआरपी सहित बृजेश सिंह , प्रकाश सिंह, अनुराग तिवारी, छोटे लाल यादव, अशोक कुमार गौतम, आशा देवी, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।