जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट
जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट
जौनपुर/मड़ियाहूं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. आर. के. पटेल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज ब्लॉक संसाधन केंद्र, रामनगर पर स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली 2026 का शुभारंभ किया गया।
*स्कूल चलो अभियान, जागरूकता रैली 2026 को विधायक डॉ आर. के.पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*
मड़ियाहूँ में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में विधायक डॉ. आर. के. पटेल की पहल
जौनपुर/मड़ियाहूं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. आर. के. पटेल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज ब्लॉक संसाधन केंद्र, रामनगर पर स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली 2026 का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक जी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि “शिक्षा ही उन्नति की असली चाबी है और यही हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। यदि समाज को सशक्त और विकसित बनाना है तो हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।
इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। विधायक जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
डॉ. आर. के. पटेल द्वारा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मड़ियाहूँ विधानसभा में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने विधायक जी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट
जौनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और यातायात नियमों के पालन हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर
“हिमाचल की धरती पर गूंजेगा बुंदेलखंड का नाम — पीपल मैन डॉ. रघुराज प्रताप सिंह होंगे ‘हिमालयन श्री अवार्ड 2026’ से सम्मानित” हमीरपुर/हिमाचल , 10 अप्रैल 2026: नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े सम्मान समारोह “हिमालयन श्री अवार्ड 2026” (सीजन 3) का भव्य आयोजन Career Point University में किया जा रहा है
Leave a Comment: