जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के वेलकम स्वीट हाउस एंड केक की दुकान पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब


जौनपुर 

 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के वेलकम स्वीट हाउस एंड केक की दुकान पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नायब तहसीलदार को परोसे गए अमूल के मीठे दही में कथित रूप से फंगस नजर आने पर मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर उत्पाद का सैंपल भर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे मड़ियाहूं तहसील में तैनात नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज ने अपने चपरासी के माध्यम से दुकान से अमूल कंपनी का मीठा दही मंगाया था। बताया जाता है कि एक दही खाने के बाद जब उन्होंने दूसरा खोला, तो उसमें फंगस जैसा कुछ दिखाई दिया। इस पर नायब तहसीलदार नाराज हो गए और दुकान के कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी l

 कुछ ही देर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और अमूल के उत्पादों की जांच की। जांच के दौरान अन्य उत्पाद सही पाए गए, लेकिन मीठे दही के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सैंपलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि संबंधित उत्पाद का वैध बिल प्रस्तुत किया जाता है तो कंपनी को पक्षकार बनाया जाएगा, अन्यथा दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई संभव है।

घटना के बाद नगर के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है और निरीक्षण को लेकर हलचल देखी जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।