* भा.ज.पा. दर्पण के प्रतिबिम्ब *
**यह भारतीय जनता पार्टी भारत भर की जन निष्ठा है।*
*राष्ट्रीय अस्मिता की प्रतीक
संस्कृति की प्राण प्रतिष्ठा है।।*
* जय सोमनाथ! जय विश्वनाथ। जय मथुरा के मधुमयी श्याम।
* जय अवधधाम के ज्योतिपुरूष । जय भरत - बन्धु भगवान रामो
* गौरव है जिसका संघशरण, है ध्येय, अन्त्य - जन - परताका ।
* जिसमें ममतामय समता है, एकात्म वाद मानवता का !
* यह भारतीय जनता पार्टी, भारतभर की जन-निष्ठा है ।
* राष्ट्रीय अस्मिता की प्रतीक, संस्कृति की प्राण-प्रतिष्ठा है।
* इसमें नानक, गोविन्द, शिवा, राणाप्रताप का चिन्तन है।
* श्यामाप्रसाद ओ उपाध्याय जी, का वैचारिक दर्शन है ।
* इसमें रामायण की रति है, इसमें गीता का आत्मशोध ।
* मर्यादा रामचन्द्र जी की, भगवान कृष्ण का तत्व-बोध ।
* केशव, माधव के द्वारा है, इसका वैचारिक शिलान्यास !
* परिपूत प्रेम की परम्परा पालन का, इसगें है प्रयास ।
* इसमें मुरली की मधुर-मनोहरता का मोहक राग मन्त्र ।
* है लालकृष्ण आडवाणी का, इसमें सुराज का लोक तन्त्र ।* गौरव गोविन्दाचार्य गुणी, इसमें प्रभाव भण्डारी का ।
* है संसदीय आचरण शास्त्र का मानक अटल बिहारी का।
* इसमें मृगेन्द्रता जीवन की, जैसे वन का है प्राण सिंह ।
* निष्कलुष कृत्य के कला पुरूष, इसमें कूजित कल्याण सिंह।
* ले संघ लोक से शील, शान्ति, बन गये संगठन-सिद्ध-सेतु ।* इसमें प्रदेश के संचालक, कलराज मिश्र से कीर्ति केतु ।
* हर्षित हरीश जी हैं इसमें, लालित्य लाल जी टण्डन का ।
* इसमें गजेन्द्र नैथानी जी, बनते पर्याय प्रबन्धन का ।।
* हैं ओमप्रकाश सिंह जैसे, औ सत्यदेव से सिंह पुत्र ।
* हैं राजनाथ जी, हुआ कि जिनसे शिक्षा का आँचल पवित्र।
* प्रमुदित हैं गंगाभक्त यहाँ, अनुभव-भट रामप्रकाश गुप्त ।
* डाक्टर दिनेश शर्मा जी के, यौवन का मोर्चा है असुप्त ।।
* यमुना, गंगा के साथ-साथ, उतरी सरयू की धार यहाँ ।
* बजरंग शक्ति के सूत्रधार, विजयन्त विनय कटियार यहाँ।।
* शुक्लता भगवती जी की है, राम जी सिंह की संगठना ।
* राजेश पाण्डे के कर में, माध्यम प्रचार की संरचना ।।
* इसमें हैं राघवराम मिश्र, इसमें हैं सिंह श्याम नन्दन ।
* इसमें हैं ब्रह्मदत्त जी की, नव ब्रह्मशक्ति का संकर्षण ।।
* मोर्चा किसान का लिये हुये, वर्मा श्री रामकुमार यहाँ ।
* कंछल बनवारी लाल गठित, करते पवित्र व्यापार यहाँ।।
* नूतन निर्वाचित हुये यहाँ, बौद्धिक विधानपार्षद पद पर ।
* श्री विन्ध्यवासिनी के कुमार, जिनके चिन्तन का भाव प्रखर ।।यदुकुल पण्डित हरनाथ सिंह यादव का हिन्दू चिन्तन है।
* श्री जगन्नाथ जी के प्रसाद का यहाँ भावमय वितरण है।।
* सरजीत और सरताज सिंह, गुरू भक्त सिक्ख संचित गुण हैं।।
* कुछ क्षत्री कुछ द्विज अलंकार, कुछ खत्री कुल के भूषण हैं।
* कुछ अनुसूचित कुल के किरीट, गुण गौरव की गरिमा वाले।
* पिछड़े वर्गों से हैं अनेक, इसमें मण्डित महिमा वाले।।
* इस दल में हैं एजाज रिजवी, हैदर उस्मानी से जहीन ।
* सब नेता हैं महान इसमें, कुछ नेता हैं इसमें महीन ।।
* यह विभूतियों का भाजन है, भाजपा भावमय परिचय है।
* उत्तर प्रदेश की माला में, अगणित मणियों का संचय है।।
* केन्द्रीय सबल नेतृत्व यहाँ, है कभी न द्युति अवसान यहाँ।
* वी. के. मल्होत्रा, मदनलाल चमके हैं सूरज भान जहाँ ।।
* देहली राज्य सिंहासन पर, हैं साहिब सिंह बने झंडा।
* हैं सख्त सिकन्दर बख्त यहाँ, औ कलित कीर्ति करिया मुण्डा।।
* गौरव इतिहास ग्वालियर के श्री राजवंश का स्वर साजे।
* राजित है यहाँ राजमाता, श्रीमन्त सन्त विजया राजे ।।
* इसमें हैं राजधर्म रक्षित, सद्धर्म दण्ड की छाया में ।
* इसमें अनुशासन हुआ प्रकट, भगवा वल्कल की काया में ।
* चिन्मय, वेदान्ति, अवैधनाथ, साक्षी समान हैं तेज-बिम्ब ।
* सुषुमा स्वराज, नायडू, कुशा, भाऊ, जगमोहन महास्तम्ब ।।
* इसके अनन्त में सन्त प्रथा का शुभाशीष है तेजस्वी ।
* हुंकार कर रही हैं इसमें, श्री उमाभारती ओजस्वी ।।
* यात्री हैं महाबोधि पथ के, इसमें कुछ राज तत्व ज्ञानी।
* नेतृत्व संघप्रिय गौतम का, दलको है मिला स्वाभिमानी।
* भाजपा-महावन में अजेय, शेखावत, सिंह दहाड़ रहा।
* जो निज विपक्ष के पाँव, राज-पथ से है सदा पछाड़ रहा।
* शास्त्री हैं विष्णु कान्त इसमें, हैं श्रीश्यचन्द्र दीक्षित से भट।
हैं मुण्डे गोपीनाथ यहाँ, जो महाराष्ट्र में धरे मुकुट ।
* आर्थिक चिन्तन की प्रबल धुरी, जसवन्त सिंह जैसी छवि है।
* इसमें चिन्तक, दार्शनिक और, वैज्ञानिक, कलाकार, कवि हैं।
* इसमें मलकानी, कृष्णलाल, औ लालकृष्ण अडवाणी हैं।
* इसमें जोशी का जोश और, अवदात अटल की वाणी है।
* यह सृजन-श्रोत का कमल, देश के अन्त्योदय का उत्पल है।
* यह भारतीय जनता पार्टी भारत के जन-जन का बल है।
* जोशी का ज्वार, और गर्जन-अडवानी से अधिकारी का।
* भाजपा मंच तो है बिहार, गौतम से अटल बिहारी का।
आचार्य सोम दीक्षित
तत्काली सदस्य प्रदेश परिषद
भाजपा उत्तर प्रदेश
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: