पैगंबरपुर (जनपद — सीतापुर)
प्राथमिक विद्यालय पैगंबरपुर की प्रधानाचार्य किस्मत द्विवेदी ने अपनी लगन, मेहनत और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई स्थापित करते हुए न केवल जिले बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सफलता का परचम लहराया है। नए शैक्षिक सत्र में नवप्रवेशित बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के माध्यम से उन्होंने विद्यालय को एक आदर्श संस्थान के रूप में स्थापित कर दिया है।
विद्यालय में प्रवेशोत्सव अभियान के दौरान किस्मत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में शिक्षकों की टीम ने घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से बालिकाओं के नामांकन पर जोर देते हुए "हर बच्चा स्कूल में" के लक्ष्य को सफलतापूर्वक साकार किया गया।
प्रधानाचार्य द्विवेदी के इस प्रयास से विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो शिक्षा के प्रति समाज में बढ़ती जागरूकता को भी दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा विभाग द्वारा भी सराहा जा रहा है और उन्हें जिले व प्रदेश स्तर पर एक प्रेरणास्रोत के रूप में देखा जा रहा है।
विद्यालय में बच्चों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण, नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि विद्यालय की पहचान अब एक उत्कृष्ट शैक्षणिक केंद्र के रूप में बनती जा रही है।
स्थानीय अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने प्रधानाचार्य किस्मत द्विवेदी के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों की वजह से ही समाज में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा उठ रहा है।
किस्मत द्विवेदी का यह कार्य न केवल एक विद्यालय की सफलता की कहानी है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके प्रयास यह सिद्ध करते हैं कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: