बरहन क्षेत्र के चावली उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण परियोजना के कार्य के चलते आगामी 2 अप्रैल और 3 अप्रैल 2026 को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।02 अप्रैल और 03 अप्रैल 2026 समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक (कुल 6 घंटे) प्रभावित क्षेत्र: चावली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र।कारण: उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 132 KV डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के रिप्लेसमेंट का कार्य।रेलवे की बड़ी परियोजना का हिस्सा उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड विद्युत इंजीनियर (कानपुर) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, दीन दयाल उपाध्याय-गाजियाबाद सेक्शन में पैंथर/हाई परफॉरमेंस कंडक्टर डालने का काम किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जिससे रेलवे के ट्रैक्शन सबस्टेशनों को बिना किसी बाधा के बिजली मिल सकेगी। इसी कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 33 KV चावली फीडर का शटडाउन लेना विद्युत वितरण खंड एत्मादपुर के अधिकारियों ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने कहा है कि कार्य की महत्ता को देखते हुए उपभोक्ता धैर्य बनाए रखें और सुबह 10 बजे से पहले अपने पानी के भंडारण व अन्य जरूरी काम निपटा लें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: