बांदा, 31 मार्च 2026: थाना बिसंडा के ग्राम बड़ागांव में कमलेश खेंगर जी के 9 वर्षीय पुत्र राहुल की तालाब में डूबने से मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही को लेकर विवाद खड़ा


बांदा, 31 मार्च 2026: थाना बिसंडा के ग्राम बड़ागांव में कमलेश खेंगर जी के 9 वर्षीय पुत्र राहुल की तालाब में डूबने से मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जैसे ही ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल बांदा में पुलिस कर्मियों के साथ समाजसेवी पीसी पटेल और परिजन पोस्टमार्टम हेतु डॉक्टर प्रदीप कुमार गुप्ता से कार्यवाही की मांग करने गए, तो डॉक्टर और उनके सहयोगियों ने फार्मासिस्ट न होने का हवाला देते हुए कार्यवाही में विलंब किया।
इस पर दुबारा निवेदन करने पर डॉक्टर और उनका स्टाफ भड़क गया और समाजसेवी व परिजनों से उल्टा-सीधा व्यवहार किया। डॉक्टर ने यह कहते हुए धमकी दी कि वे किसी जनप्रतिनिधियों या उच्चाधिकारियों से नहीं डरते और अपने तरीके से ही कार्य करेंगे।घटना के बाद पीड़ित परिवार और समाजसेवी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से मिलकर शिकायती पत्र दिया। इसके साथ ही 1 अप्रैल 2026 को राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिलाधिकारी बांदा और चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाए जाने की मांग की।
सभी अधिकारियों ने दोषियों पर ठोस कार्यवाही के लिए समिति गठित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का भरोसा दिलाया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।