मडियाहू पी.जी. कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान* जौनपुर/ मड़ियाहूं


*मडियाहू पी.जी. कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान* 

जौनपुर/ मड़ियाहूं 

       मडियाहू पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना  शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और स्टेडियम की साफ सफाई की तत्पश्चात उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य समिति सदस्य डॉ संतोष कुमार पांडे ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में पांडे जी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के महत्व और उसके उपयोगिता को बताया छात्रों को प्रोत्साहित किया कि आप राष्ट्र सेवा में समर्पित हो और आर डी परेड तक पहुंचने का प्रयास करें इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनोरम, डॉ विवेक सिंह, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ सुषमा मिश्रा, आदि उपस्थित रहे ।

    कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सुरेश कुमार पाठक ने आगंतुक अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्रों को राष्ट्रभक्ति एवं नेक इंसान बनने की नसीहत दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।