गोरखपुर कौड़ीराम विकासखंड अंतर्गत सुमाही गांव निवासी विवान मिश्रा ने अहमदाबाद इंटर क्लब ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने ताइक्वांडो के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर आयोजक संस्था ने उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया।
विवान के इस सफलता से उनके परिवार, गांव और जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी दुर्गेश मिश्र, वैभव मिश्र, पुष्कर पांडे, पुष्पेंद्र पांडे, आशीष कुमार मिश्र, गौरव मिश्र, सौरभ मिश्रा,साधना ,सुमन ,और सविता ,जया ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और नई पीढ़ी को प्रोत्साहन मिलेगा।
विवान मिश्र की इस उपलब्धि ने गोरखपुर जिले को खेल जगत में गौरवान्वित किया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: