पशुपालकों का महाशिविर: आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं और पशु स्वास्थ्य पर मिला विस्तृत मार्गदर्शन
पीलीभीत जिले के अमरिया विकासखंड के ब्लॉक सभागार में आज पशुपालकों के लिए एक भव्य एवं उपयोगी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने
शनिवार को खुशियों, मोहब्बत और आपसी भाईचारे का पावन पर्व ईद-उल-फितर पूरे नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक देखने को मिली, जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने साफ-सुथरे परिधान पहनकर नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
नगर की जामा मस्जिद में इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान उन्होंने समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर “ईद मुबारक” कहा और आपसी रिश्तों में मिठास घोली।
ईद को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खासा उत्साह देखने को मिला। मस्जिदों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद चांद के दीदार के साथ ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। शुक्रवार को चांद दिखाई देने के बाद ही ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं।
कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पूर्व में शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई थी। ईद के दिन नगर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल द्वारा ईद के मौके पर विशेष कैंप लगाकर पेयजल और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराई गई, जिसकी लोगों ने सराहना की। पूरे दिन मुस्लिम मोहल्लों में चहल-पहल रही और लोग एक-दूसरे के घर जाकर सेवइयों और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा करते नजर आए।
इस अवसर पर हाजी जमील अहमद अंसारी, बशीर अहमद, मो. असलम कोटेदार, सेठ मो. अनस, डॉ. श्याम बिहारी भोजवाल, नफीस अहमद लेखाकार, अकील अंसारी, नदीम अंसारी, मो. रजा अंसारी, मो. इलियास कुरैशी, इमरान अंसारी, मास्टर यामीन, रेहान अंसारी, असद कुरैशी, हाफिज इंतजार अहमद, मो. जैनुल, फारूक कुरैशी, जीशान कुरैशी, इमरान कुरैशी, पूर्व सभासद साकिर कुरैशी, अनवार सिद्दीकी, मोहम्मद सादिक सिद्दीकी, अबरार कुरैशी, अफरोज अंसारी, रिजवान अंसारी, समर खान, अफाक खान, जाकिर कुरैशी सहित सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा कर पर्व की खुशियां मनाईं। ईद-उल-फितर का यह पावन अवसर एक बार फिर यह संदेश दे गया कि त्योहार केवल खुशियां बांटने का ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करने का भी माध्यम है।
राजकुमार वर्मा
अबतक न्याय बरखेड़ा पीलीभीत
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
पीलीभीत जिले के अमरिया विकासखंड के ब्लॉक सभागार में आज पशुपालकों के लिए एक भव्य एवं उपयोगी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने
पवन कुमार श्रीवास्तव अब तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती
पीलीभीत जनपद के अमरिया तहसील क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पावन पर्व इस वर्ष बेहद उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिदों और ईदगाहों की रौनक देखते ही बन रही थी। चारों ओर “ईद मुबारक” की गूंज और खुशियों का माहौल पूरे क्षेत्र को एकता और भाईचारे क
Leave a Comment: