महराजगंज, 21 मार्च 2026। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से पुलिस ने एक गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उसे उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दिया।


महराजगंज, 21 मार्च 2026।
जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से पुलिस ने एक गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उसे उसके वास्तविक मालिक को वापस कर दिया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल बरसात सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, आवेदक शुभ वर्मा (पुत्र सुशील वर्मा), निवासी वार्ड नंबर 11, लोहिया नगर, थाना निचलौल का मोबाइल फोन कुछ समय पहले गुम हो गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की ट्रैकिंग शुरू की।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 19 मार्च 2026 को गुम हुआ मोबाइल फोन रियलमी सी53 (कीमत लगभग 11 हजार रुपये) बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मोबाइल आवेदक को सौंप दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस का आभार जताया और कहा कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की तत्परता से उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सका।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।