कन्नौज।जनपद की तहसील छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौरी के मजरा काजीहार में आशा एग्री साइंस लिमिटेड समूह के अंतर्गत लक्ष्मी सीड्स द्वारा एक विलेज लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य किसानों को उन्नत बीजों के चयन, सही समय पर बुवाई तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में एमडीओ (किसान मित्र) योगेश कुमार ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी और बेहतर उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।योगेश कुमार ने बताया कि अच्छी पैदावार के लिए सही बीज का चयन और उचित समय पर बुवाई करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लक्ष्मी 1890 वैरायटी के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी बुवाई जनवरी से मार्च के बीच करने पर किसानों को बेहतर परिणाम मिलते हैं। वहीं अजूबा 999 वैरायटी के लिए फरवरी से अप्रैल तक का समय उपयुक्त बताया गया। उन्होंने किसानों को यह भी समझाया कि उन्नत किस्मों के बीजों का उपयोग करने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होती है।बैठक के दौरान किसानों को खेती में नई तकनीकों के उपयोग, समय-समय पर सिंचाई, खाद एवं उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और कीट नियंत्रण के उपायों की भी जानकारी दी गई। किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना करते हुए इसे उपयोगी बताया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: