रंजिश में नाबालिग ने की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक बाल
लालापुर पुलिस की पहल – महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर चलाया गया विशेष जागरूकता अभियान
लालापुर, प्रयागराज। थाना लालापुर अंतर्गत यमुनानगर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के कुशल पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान "मिशन शक्ति पाँच दशमलव शून्य के द्वितीय चरण" के अंतर्गत जोन यमुनानगर के समस्त थानों की मिशन शक्ति / एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना,उज्ज्वला योजना, सामूहिक विवाह योजना तथा आयुष्मान चिकित्सा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर एक शून्य नौ शून्य, महिला हेल्पलाइन नंबर एक आठ एक, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एक शून्य नौ आठ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर एक शून्य सात छह, पुलिस हेल्पलाइन नंबर एक एक दो तथा फायर ब्रिगेड हेल्पलाइन नंबर एक शून्य एक के बारे में विस्तार से बताया गया और जरूरत पड़ने पर तुरंत इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर एक नौ तीन शून्य पर संपर्क करें। पुलिस टीम द्वारा कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को आत्मविश्वासी, जागरूक और सुरक्षित बनाना भी है, जिससे समाज में सम्मान और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हो सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक बाल
बस्ती प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा मय हमराह म0हे0का0 शान्ति यादव,म0का0 प्रियंका वर्मा,म0का0 श्यामा पाठक, हो0गा0 सविता पाण्डेय, पी0आर0डी0 मेनका के साथ कटेश्व
जौनपुर जनपद के मडियाहू में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है नगर के शाही ईदगाह पर मौलाना जमीरुउद्दी
Leave a Comment: