बांदा।प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है लेकिन वही पुलिस के जवान अपनी आपसी रंजिश निकलने के लिए आमजन का ही दुश्मन बन


बांदा।प्रदेश सरकार के द्वारा आमजन की सुरक्षा के लिए के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है लेकिन वही पुलिस के जवान अपनी आपसी रंजिश निकलने के लिए आमजन का ही दुश्मन बन गया है।जनपद के जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा कस्बें के शिवम तिवारी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पड़ोसी अवध बिहारी अवस्थी से उन लोगों का खेत को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।पीड़ित ने बताया कि उसके अवध बिहारी के दो लड़के हैं अरुण कुमार अवस्थी तथा बलराम अवस्थी जो कि डायल 112 में नौकरी करते हैं।जिसमें अरुण कुमार अवस्थी बांदा कोतवाली तथा बलराम अवस्थी जसपुरा थाना में तैनात हैं।पीड़ित शिवम तिवारी ने बताया उसके पूर्वजों की समाधि उनके खेतों में बनी हुई है।पीड़ित के अनुसार लगभग एक माह पहले पड़ोसी अवध बिहारी अपने खेत में तालाब की खुदाई पोकलैंड तथा जेसीबी से करवा रहा था।तालाब के लिए खोदी गई मिट्टी को पड़ोसी ने ठेकेदार से मिलकर उसके पूर्वजों की समाधियों में मिट्टी डलवा दिया हैं जिससे कि वे दब गए हैं।जब वह अपने खेत देखने गया तो उसके देखने के बाद पड़ोसी से समाधियों से मिट्टी हटाने को कहा जिस पर उसने मिट्टी हटाने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगा तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिससे कि उसका हाथ फैक्चर हो गया तथा शरीर में कई जगह चोटे आ गई।पीड़ित ने तुंरत ही डायल 112 को जानकारी दी लेकिन डायल 112 की गाड़ी में अवध बिहारी का लड़का बलराम अवस्थी आ गया।जिससे भी उसके साथ में गाली गलौज किया तथा कहा कि थाने में आना तब बताऊंगा।उसके बाद भी वह थाना गया तो थाने की पुलिस ने सुलह समझौता करवाने का दबाव बनाया गया।लेकिन जब उसने समझौता करने से मना किया तो उसकी कोई मेडिकल भी नहीं करवाया गया।पीड़ित ने बताया कि अवध बिहारी के बेटे डॉयल 112 की गाड़ी लेकर अपने घर जाते हैं तथा पड़ोसियों सहित गांव वालों से पुलिसिया रौब दिखाते हैं।सीरज ध्वज तिवारी ब्यूरो चीफ रिपब्लिक इंडिया बांदा सीरज ध्वज तिवारी क्राइम ब्यूरो अब तक न्यूज़ बांदा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।