से इस वक्त की बड़ी खबर, ईद-उल-फितर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है… डीएम और एसपी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।


ईद-उल-फितर के मद्देनजर कन्नौज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी निरीक्षण किया और मौके पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
जनपद में सेक्टर और जोन स्कीम के तहत 600 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी सेक्टर और जोन प्रभारी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।“त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता है, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”फिलहाल कन्नौज प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद है, ताकि ईद का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।