समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को नवीन मंडी समिति परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र के कुल 505 पंजीकृत जोड़ों में से 471 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गय


समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंगलवार को नवीन मंडी समिति परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र के कुल 505 पंजीकृत जोड़ों में से 471 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया, जिनमें 131 अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े भी शामिल रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें विभाग के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने वर-वधू को उपहार सामग्री प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मरौरी अजय गंगवार, ब्लॉक प्रमुख अमरिया श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ी सहायक योजना है, जिससे उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह कराने में मदद मिल रही है।

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए।

समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और नवविवाहित जोड़ों के परिजनों ने भी खुशी के साथ इस सामाजिक पहल की सराहना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।