श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पीलीभीत में कुल पंजीकृत 505 के सापेक्ष कुल 471 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने नव विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
पीलीभीत सूचना विभाग 10 मार्च 2026/समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पीलीभीत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0, श्री संजय सिंह गंगवार, ब्लाक प्रमुख मरौरी अजय गंगवार, ब्लाक प्रमुख अमरिया श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौर, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्टेªट विजय वर्धन तोमर, जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई आदि द्वारा सामूहिक विवाह नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत में सम्पन्न कराया गया। विवाह समारोह में 505 में से 471 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 131 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए। इस दौरान राज्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं अधिकारियों द्वारा वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की। मंत्री जी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि नव विवाहित जोडे अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हो वह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अपना आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते है। उक्त योजना के तहत 05 लाख रू0 बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर रोजगार कर सकते है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दें और योजनाओं से लाभान्वित करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: