गोला-उरुवा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेलपार पाठक गांव निवासी 18 वर्षीय अनीस गौड़ अपनी
राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ प्रदेश बन गया है और अब यह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के निवेशकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसका सीधा लाभ पीलीभीत जैसे जनपदों को मिल रहा है, जहां औद्योगिक और पर्यटन विका
पीलीभीत यात्रा के दूसरे दिन वाईफरकेशन निरीक्षण भवन में आयोजित बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में कई देशों में युद्ध और तनाव का माहौल है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मजबूत कानून-व्यवस्था और शांति का वातावरण निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान कर रहा है। यही कारण है कि देश और विदेश के निवेशक प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हालिया विदेश यात्राओं ने विश्व समुदाय को यह संदेश दिया है कि विकास और मानव कल्याण तभी संभव है जब समाज में शांति और स्थिरता का वातावरण हो। सिंगापुर और जापान के साथ हुए महत्वपूर्ण समझौतों से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तर प्रदेश अब वैश्विक निवेश के मानचित्र पर प्रमुख स्थान बना चुका है।
डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि पीलीभीत में औद्योगिक विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। अमरिया क्षेत्र में एशिया का सबसे बड़ा खमीर (यीस्ट) प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही जिले में औद्योगिक हब विकसित करने की दिशा में भी कार्य तेजी से जारी है।
उन्होंने कहा कि शारदा सागर के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं। यहां पर्यटन केंद्र विकसित किए जाने के साथ-साथ नए बस स्टेशन का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों और आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य सूचना आयुक्त ने बताया कि सिंगापुर और जापान के साथ हुए समझौतों के तहत उत्तर प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। जापान की उन्नत तकनीक प्रदेश के विकास में नई गति प्रदान करेगी। इसके साथ ही बौद्ध सर्किट और रामायण सर्किट के विकास के लिए भी दोनों देशों के बीच सहयोग की सहमति बनी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि निरंतर बढ़ते निवेश, मजबूत कानून-व्यवस्था और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और आने वाले समय में इसका लाभ प्रदेश के हर जिले तक पहुंचेगा, जिसमें पीलीभीत भी प्रमुख रूप से शामिल है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेलपार पाठक गांव निवासी 18 वर्षीय अनीस गौड़ अपनी
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के श्री राम जानकी मंदिर पर मड़ियाहूं चौरसिया समाज का 14 वां होली मिलन समारोह रविवार को धूमधाम से और एक दूसरे को गुलाल लगाकर संपन्न हुआ। होली मिलन
जनपद बहराइच के अंतर्गत विकासखंड चित्तौरा व थान क्षेत्र रिसिया के ग्राम पंचायत जगदीशपुर सोखा के मजरा आलागंज में लगभग 20 से 22 बीजू तथा देसी आम के हरे पेड़ों की कटान जारी
Leave a Comment: