गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेलपार पाठक गांव निवासी 18 वर्षीय अनीस गौड़ अपनी


 गोरखपुर  गोला थाना क्षेत्र के उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेलपार पाठक गांव निवासी 18 वर्षीय अनीस गौड़ अपनी बहन श्रेया गौड़ को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने बड़हलगंज जा रहे थे। करीब 7:00 बजे सुबह उनकी बाइक की आमने-सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार 28 वर्षीय रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोला ले जाया गया। अनीस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रामदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक अनीस गौड़ अपने परिवार का इकलौता बेटा था, और उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ बताया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।