गोरखपुर के राप्तीनगर की रहने वाली इशिता शर्मा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) में 26वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।
गोरखपुर-पूर्वांचल की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गोरखपुर के राप्तीनगर की रहने वाली इशिता शर्मा ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) में 26वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, क्षेत्र और पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।
इशिता शर्मा ने चौथे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले तीसरे प्रयास में वह साक्षात्कार तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सकीं। असफलता से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया और चौथे प्रयास में शानदार सफलता हासिल कर अपने सपनों को साकार कर लिया।
इशिता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोरखपुर में प्राप्त की और आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। उन्होंने University of Delhi से बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई पूरी की। सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने कॉमर्स विषय को ही वैकल्पिक विषय के रूप में चुना।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: