पीलीभीत के पंजीकृत 505 सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 471 जोड़े दम्पति सूत्र में बंधे
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पीलीभीत में कुल पंजीकृत 505 के सापेक्ष कुल 471
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार, पीलीभीत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार के निर्देश पर आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कक्ष में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत गीता सिंह, पूर्णकालिक सचिव सतीश कुमार, तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में गीता सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का चिन्हांकन और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
सचिव सतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा कि पक्षकारों को समय पर सूचना दी जाए और उन्हें अदालत में उपस्थित कराकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य — आम जनता को त्वरित, सुलभ और सस्ता न्याय प्रदान करना — पूर्ण रूप से हासिल किया जा सके।
राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी वाद, समझौता योग्य फौजदारी वाद, वैवाहिक और पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावे, बैंक ऋण संबंधी मामले, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल से जुड़े प्रकरण सहित अन्य प्रकार के मामले निस्तारित किए जाएंगे।सचिव ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभिन्न विभागों, बैंकों, बीमा कंपनियों और संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर, अधिक से अधिक मामलों का चिन्हांकन कर रहा है, ताकि 14 मार्च को अधिकतम वादों का समाधान किया जा सके।
इस पहल से पीलीभीत में आम नागरिकों को न्याय प्राप्त करने में तेजी आएगी और कानूनी विवादों का समाधान सरल और प्रभावी तरीके से होगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि नवीन मण्डी समिति में विधानसभा पीलीभीत में कुल पंजीकृत 505 के सापेक्ष कुल 471
राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ प्रदेश बन गया है और अब यह केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के निवेशकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसका सीधा लाभ पीलीभीत जैसे जनपदों को मिल रहा है, जहां औद्योगिक और पर्यटन विका
गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के उरुवा मार्ग पर चंदौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेलपार पाठक गांव निवासी 18 वर्षीय अनीस गौड़ अपनी
Leave a Comment: