ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा जांघ की हड्डी का किया गया सफल आॅपरेशन समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बुजुर्ग मरीज रामकली को मिला बड़ी राहत बालोद, 28 फरवरी 2026 जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा अस्पताल में भ


ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला

 

जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा जांघ की हड्डी का किया गया सफल आॅपरेशन 
समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से बुजुर्ग मरीज रामकली को मिला बड़ी राहत
बालोद, 28 फरवरी 2026
    जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा अस्पताल में भर्ती बालोद विकासखण्ड के ग्राम खपरी निवासी 56 वर्षीय मरीज श्रीमती रामकली बाई के जांघ की हड्डी का शुक्रवार 27 फरवरी को सफलतापूर्वक आॅपरेशन किया गया। उल्लेखनीय है कि मरीज श्रीमती रामकली बाई की जांघ की दांया हड्डी टूट जाने के कारण उनके परिजनों ने 23 फरवरी को जिला चिकित्सालय बालोद में भर्ती किया था। मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आरके श्रीमाली के निर्देशानुसार अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञों के द्वारा गहन जांच के उपरांत 27 फरवरी को श्रीमती रामकली बाई के दांए जाघ की हड्डी का सफलतापूर्वक आॅपरेशन किया गया। जिला चिकित्सालय बालोद के चिकित्सकों के द्वारा समय पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराकर सफलतापूर्वक आॅपरेशन किए जाने से मरीज श्रीमती रामकली को तत्काल राहत मिला है। विदित हो कि मुख्य अस्पताल अधीक्षक श्री आरके श्रीमाली के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय बालोद के अस्थि रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज सोरी, सर्जरी विशेष डाॅ. एनके साहू एवं निश्चिेतता विशेषज्ञ डा. अविनाश मण्डावी द्वारा बुजुर्ग मरीज श्रीमती रामकली बाई का सफलतापूर्वक आॅपरेशन किया गया। श्रीमती रामकली बाई के आॅपरेशन के कार्य में ओटी स्टाफ श्रीमती एस देवदास, श्रीमती एसनेताम, श्रीमती शिरिन, कुमारी पूर्णिमा, श्रीमती पिंकी, श्री चैतराम, श्रीमती भगवती, कोमल आदि कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।