ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला परसतराई में कृषक उन्नति योजना के तहत भव्य किसान सम्मेलन संपन्न; बालोद जिले के 1.48 लाख किसानों को मिला 511 करोड़ का लाभ ग्राम पंचायत परसतराई में आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत भव्य किसान सम्मेलन एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गय।


ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला

 

परसतराई में कृषक उन्नति योजना के तहत भव्य किसान सम्मेलन संपन्न; बालोद जिले के 1.48 लाख किसानों को मिला 511 करोड़ का लाभ

ग्राम पंचायत परसतराई में आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत भव्य किसान सम्मेलन एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गय।
हमारी सरकार किसानों के पसीने की कीमत जानती है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से दी जा रही यह आदान सहायता राशि सीधे आपके बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों का खेल खत्म हुआ है। यह राशि आपकी मेहनत का सम्मान है
खेती-किसानी छत्तीसगढ़ की रीढ़ है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर किसान समृद्ध हो। आज करोड़ों की राशि का वितरण
आधुनिक कृषि के इस दौर में आर्थिक संबल बहुत जरूरी है। यह योजना किसानों को खाद, बीज और नई तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे उत्पादन और लाभ दोनों में वृद्धि होगी।
प्रमोद जैन (नगर पंचायत अध्यक्ष) ने कहा शासन का योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही सुशासन है। आज परसतराई में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि किसान इस ऐतिहासिक पहल से कितने उत्साहित हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और किसानों को तकनीकी जानकारी देने हेतु अपर कलेक्टर श्री लकड़ा, तहसीलदार अर्जुन्दा श्री चन्द्राकर, तहसीलदार कोमल ध्रुव और कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय स्तर पर सूर्य नारायण ताम्रकार (सहायक संचालक कृषि), दुष्यंत देशमुख (ब्रांच मैनेजर अर्जुंदा), सतीश साहू और अन्य प्राधिकृत 
अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का निराकरण किया।

क्या है कृषक उन्नति योजना
किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत किसानों को उनके द्वारा बेचे गए धान पर आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य खेती की लागत को कम करना और किसानों की आय में वृद्धि करना है ताकि वे आधुनिक कृषि उपकरणों और उन्नत बीजों का उपयोग कर सकें।

बालोद जिले के आंकड़े: एक नज़र में
सम्मेलन के दौरान जारी आंकड़ों के अनुसार, बालोद जिले में इस योजना का प्रभाव व्यापक रहा है:
कुल लाभांवित किसान: 1,48,293
कुल वितरित राशि: ₹51,111.02 लाख (लगभग 511 करोड़ रुपये)
कुल धान खरीदी: 70,41,634 क्विंटल
विकासखंडवार लाभ: सर्वाधिक लाभ गुण्डरदेही विकासखंड को मिला जहाँ 45,688 किसानों को लगभग 169 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसी तरह डौंडीलोहारा, गुरूर, बालोद और डौंडी के किसानों के खातों में भी करोड़ों रुपये की राशि अंतरित की गई।
इनकी रही विशेष मौजूदगी
कार्यक्रम को सफल बनाने में पीतेश्वरी सूर्यवंशी, छेमू यादव, महावीर ठाकुर, प्रमोद साहू, ओंकार सिंहा, आदेश्वर यदु, उत्तम साहू, अनिल सोनी, अर्जुन सिंह, हेमलाल साहू, लव कुश नायक, सुरेश यादव, तामेश सिंह, बहादुर पिपरिया, गजेंद्र देशमुख, यशवंत साहू और खेमराज साहू सहित कई प्रबंधकों और प्राधिकृत अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।