अब तक न्याय (हिंदी दैनिक) सीतापुर / सिधौली मास्टरबाग में धूमधाम से संपन्न हुई विशाल युवा किसान पंचायत “जय भीम, जय भारत, जय किसान” के नारों से गूंजा क्षेत्र सिधौली (सीतापुर)। थाना कमलापुर क्षेत्र के मास्टरबाग में आयोजित विशाल युवा किसान पंचायत जनसैलाब और उत्साह के बीच संपन्न हुई। कार्यक्र

अब तक न्याय (हिंदी दैनिक)
सीतापुर / सिधौली

अब तक न्याय (हिंदी दैनिक)
सीतापुर / सिधौली

मास्टरबाग में धूमधाम से संपन्न हुई विशाल युवा किसान पंचायत

“जय भीम, जय भारत, जय किसान” के नारों से गूंजा क्षेत्र

सिधौली (सीतापुर)। थाना कमलापुर क्षेत्र के मास्टरबाग में आयोजित विशाल युवा किसान पंचायत जनसैलाब और उत्साह के बीच संपन्न हुई। कार्यक्रम में युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की भारी भागीदारी देखने को मिली। पूरे क्षेत्र में “जय भीम, जय भारत, जय किसान, जय संविधान” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।

पंचायत का आयोजन किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष ममता पासी, प्रदेश सचिव राजेश सिंह तोमर, उपाध्यक्ष अनिल कुमार (नंद जी), अनुपमा द्विवेदी, दीपा वैश्य, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला सचिव अनिल दीवान, जिला उपाध्यक्ष दानिश नकवी, महामंत्री सत्यदेव पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष ओमकार मिश्रा, डॉ. अंबेडकर संवैधानिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बंशराज भारती, अनवर बक्श, अशोक भार्गव, प्रताप सिंह यादव, गजोधर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि पंचायत में उठाई गई सभी मांगों को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने रेडिको खेतान और मैग्ना फैक्ट्री में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को प्रमुख मुद्दा बताया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने किसानों की आर्थिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान लागत और बाजार के बीच पिस रहा है। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष ममता पासी ने कहा कि किसान परिवार की रीढ़ महिलाएं हैं और उनकी भागीदारी से आंदोलन मजबूत होता है।

अपने संबोधन में राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि यह पंचायत संघर्ष की शुरुआत है। यदि स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिली तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की सड़क, जलभराव, बिजली और रोजगार की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।

सभा के अंत में उपस्थित जनसमूह ने किसानों, युवाओं और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। “जय भीम, जय भारत, जय संविधान, जय किसान” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।