पीलीभीत जनपद में गौरक्षा और हिन्दू एकता के मुद्दों को लेकर सक्रिय संगठन गौरक्षा हिन्दू दल ने अपने विस्तार अभियान को तेज कर दिया है। प्रदेश स्तर पर चल रहे संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत अब पीलीभीत में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।


प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष शेखर पांडे के आदेशानुसार, खाग विठोरा कलां (तहसील पीलीभीत) निवासी नवनीश कुमार को जनपद पीलीभीत का जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा नियुक्त किया गया है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नवनीश कुमार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा युवाओं को गौ सेवा, संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।

गौरक्षा हिन्दू दल के पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद में गौ सेवा, जनजागरण, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक समरसता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। युवा मोर्चा को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा गया कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीश कुमार ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गौ माता की सेवा, संरक्षण और हिन्दू समाज की एकजुटता के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे तथा गांव-गांव तक संगठन की विचारधारा पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

जनपद में इस नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में संगठन द्वारा बड़े स्तर पर सदस्यता अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।