बेलवाड़ी में पेड़ों की कटाई जोरो पर
वन विभाग मूक दर्शक बनकर निभा रहा जिम्मेदारी
गोरखपुर थाना पीपीगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय पुष्पा यादव की मौत हो गई,
गोरखपुर थाना पीपीगंज क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय पुष्पा यादव की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे शिवम यादव (19) और बेटी अनामिका (24) घायल हो गए। यह घटना जसवल गांव के पास पीपीगंज मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुई। पुष्पा यादव अपने बेटे शिवम की बाइक पर पीछे बैठी थीं, जब जसवल स्थित स्टेट बैंक के पास एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे पुष्पा यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिवम और अनामिका को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को भगवानपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पुष्पा यादव को मृत घोषित कर दिया। शिवम और अनामिका को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ई-रिक्शा चालक की तलाश जारी है। मृतका के पति दिनेश यादव हैदराबाद में फर्नीचर का काम करते हैं। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी अनामिका की शादी हो चुकी है। यह हादसा क्षेत्र में गहरी शोक की लहर छोड़ गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वन विभाग मूक दर्शक बनकर निभा रहा जिम्मेदारी
गोरखपुर थाना सहजनवा, नगर पंचायत घघसरा बाजार के वार्ड नंबर 3 में 19 फरवरी 2026 को स्वर्गीय हरिश्चंद्र शर्मा के ब्रह्म भोज कार्यक्रम का
बहराइच। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे और वृक्षारोपण अभियानों के बीच जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जनपद बहराइच से सामने आया ताजा
Leave a Comment: