गोरखपुर-थाना चिलुआताल पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुलाम अशरफ पुत्र समशुद्दीन निवासी जफर कालोनी बहरामपुर पिपराखुर्द थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 104/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त संगठित तरीके से गैंग बनाकर लोगों को टावर लगवाने का झांसा देता था और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आम लोगों से पैसा हड़प लेता था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: