फतेहपुर ब्यूरो:फतेहपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, अमन-चैन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पूरे जिले में शांति का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की धूम रही। खासकर स्कूल-कॉलेजों में बच्चों का जोश देखते ही बनता था – प्रभात फेरियां, झांकियां..


फतेहपुर में अमन-चैन के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस: राकेश सचान ने ली परेड की सलामी, पुलिस और बच्चों ने दिखाया अनुशासन और उत्साह

फतेहपुर जिले में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, अमन-चैन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। पूरे जिले में शांति का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों की धूम रही। खासकर स्कूल-कॉलेजों में बच्चों का जोश देखते ही बनता था – प्रभात फेरियां, झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रीय गीतों से पूरा वातावरण देशप्रेम से भर गया।

स्कूलों-कॉलेजों में प्रभात फेरी, झांकियां और उत्साह:- जिले भर के कई स्कूलों में प्रभात फेरी निकाली गईं, जिसमें बच्चे तिरंगे झंडे, बैनर और स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियां लेकर निकले। मुख्य झांकियां रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और महात्मा गांधी की थीं। बच्चे जोर-जोर से नारे लगा रहे थे: "भारत माता की जय!", "वंदे मातरम!", "इंकलाब जिंदाबाद!" और “जय हिंद!”

श्री शिव शंकर अग्रहरि माँ सुंदरी देवी इंटर कॉलेज और P B पब्लिक स्कूल, नवाबगंज में भव्य प्रभात फेरी निकली। यहां रानी लक्ष्मीबाई घोड़े पर तलवार लिए, भगत सिंह "इंकलाब जिंदाबाद" का प्लेकार्ड लिए और गांधी जी चरखा कातते हुए दिखाए गए। प्रबंधक महेश बाबू गुप्ता, प्रधानाचार्य रामू सर, अंजुम मैम, आयुष सर, वैभव सर, अजमेर सर, अनुभव सर, राज बहादुर सर, बबली मैम, रवि सर सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं पूरे जोश से शामिल रहे।

उर्मिला देवी सरस्वती ज्ञान मंदिर, कसराव मोड़ में भी रैली और झांकियां निकाली गईं, जहां फोकस संविधान और स्वतंत्रता संग्राम पर था। प्रबंधक रामबरन सिंह, व्यवस्थापक राजू यादव, अंकित यादव, संजय यादव,अनुज यादव, सहित सभी शिक्षक व छात्र पूरे जोश से शामिल रहे।

फतेहपुर कंपोजिट विद्यालय, अजईपुर कोदैला, पलिया बुजुर्ग में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किए और शिक्षकों ने देशप्रेम का पाठ पढ़ाया।

प्राथमिक विद्यालय, सेमरा मजरे सेमरा मानापुर, कनकपुर,सोनही, हसवा में भी झंडा फहराया गया, बच्चों ने गीत गाए और छोटे-छोटे कार्यक्रम किए।

श्री कृष्ण आदर्श विद्या मंदिर दिव्यांग फतेहपुर खम्भापुर फतेहपुर में भी झंडा फहराया गया प्रधानाचार्य मनीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों ने गीत गाये और छोटे छोटे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इन सभी जगहों पर बच्चों ने झांकियां तैयार करने में खूब मेहनत की – इतिहास को जीवंत करने वाली ये झांकियां देखकर अभिभावक और स्थानीय लोग भावुक हो गए।पुलिस लाइन में भव्य मुख्य समारोह:- फतेहपुर पुलिस ने रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य समारोह आयोजित किया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण से हुई। उन्होंने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

क्षेत्राधिकारी (नगर) श्री गौरव शर्मा के नेतृत्व में भव्य परेड निकाली गई, जिसमें विभिन्न टोलियों ने शानदार मार्च-पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने टोली-वार निरीक्षण किया और जवानों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार और पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश की ओर से 23 अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों को अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए।

जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस कर्मियों को मुख्य अतिथि, जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए – ये सम्मान अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और जनसेवा में योगदान के लिए थे।

परेड प्रतियोगिता में उप-निरीक्षक किशन सिंह की टोली ने प्रथम स्थान हासिल किया, कमांडरों और सदस्यों को पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। प्राथमिक उच्च विद्यालय सैदनापुर भिटौरा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह समारोह न केवल गणतंत्र दिवस की भावना को मजबूत करता है, बल्कि पुलिस बल की एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। जिले भर में बच्चों से लेकर पुलिस तक सबने मिलकर दिखाया कि भारत की एकता और अखंडता अटल है।ऐसा उत्साह देखकर गर्व होता है! जय हिंद! जय भारत!

रिपोर्ट:लव सिंह यादव,ब्यूरो चीफ़,फतेहपुर,अब तक न्याय 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।