राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सत्तर वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं को अंग वस्त्र प्रदान


राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने सत्तर वर्ष के ऊपर के वरिष्ठ मतदाताओं को अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। सम्मानित किए जाने वाले मतदाताओं में प्यारेलाल, सोमनाथ सिंह, हाजी कयामुल हक अंसारी, गुलाब चंद, उमानाथ उपाध्याय, राजबली पटेल समेत अन्य लोग रहे।इस दौरान उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु निष्पक्ष में निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, पंकज पाठक प्रमोद श्रीवास्तव समेत अन्य राजस्व कर्मी व समस्त बीएलओ गण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।