सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र में 17 जनवरी की रात रिटायर्ड लेखपाल के घर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एसओजी और तालगांव पुलिस की स
हंसराज वर्मा
बंथरा थाना क्षेत्र के रहने वाले आर्यन पुत्र धीरज शनिवार शाम करीब 7 बजे अपने घर से बिना बताए नाराज़ होकर निकल गया था। आर्यन कक्षा 6 का छात्र है। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने रात करीब 9 बजे बंथरा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता का नतीजा यह रहा कि महज़ एक घंटे के भीतर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया।
तलाश के दौरान जानकारी मिली कि आर्यन साइकिल से आगरा एक्सप्रेस-वे तक पहुंच गया था। आगरा एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास एक चाय बेचने वाले ने बच्चे को अकेले साइकिल से जाते देखा और संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम आर्यन बताते हुए बंथरा निवासी होने की जानकारी दी तथा अपने पिता का नाम भी बताया।
यह सूचना मिलते ही बंथरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक ब्रजभान, बीट इंचार्ज उपनिरीक्षक विपिन कुमार एवं नगर पंचायत बंथरा वार्ड नंबर-4 के सभासद प्रतिनिधि शिवकुमार ने आगरा एक्सप्रेस-वे पहुंचकर किशोर को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस की तत्परता और स्थानीय व्यक्ति की सजगता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। इसके बाद किशोर को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने बंथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सीतापुर) कोतवाली महोली परिसर में शनिवार को कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे की अध्यक्षता की मौजूदगी में में जन सुनवाई आयोजित किया गया। जन सुनवाई में आए
सीतापुर) कोतवाली महोली परिसर में शनिवार को कोतवाली प्रभारी जे बी पांडे की अध्यक्षता की मौजूदगी में में जन सुनवाई आयोजित किया गया। जन सुनवाई में आए
Leave a Comment: