विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था


 सैनी/कौशांम्बी... जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र के  गांव कमासिन निवासनी आरती पाल पुत्री राम सरन ने 22 जनवरी बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी सिराथू को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी  एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र पाल पुत्र भुल्लन गांव शेरपुर घोसी के साथ हुई थी ।विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताणित करता था जिसके बाद सैनी कोतवाली में दहेज व प्रताडित सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था ,पीड़िता का आरोप है कि 16 जनवरी को वह मुकदमे की पैरवी के लिए न्यायालय मंझनपुर गई थी , वापस लौटते समय कुछ लोग गाली गलौच व मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी ताहिर 17/1/026 को सैनी कोतवाली में दी थी। 19 जनवरी को वह वाद परिवाद न्यायालय में पैरवी के लिए गई थी , भरवारी कस्बे के गिरसा चौराहे के पास कुछ लोग गाली गलौच कर जानलेवा हमला कर दिया ,किसी तरह से बचकर भरवारी के सिंधिया चौकी पहुंचे और घटना की जानकारी दी गई, कुछ समय बाद कोखराज थाना भेज दिया गया। पीड़िता के मुताबिक विपक्षियों की मिली भगत से  मेरे भाई संदीप व पप्पू पर ही उल्टा मारपीट आदि का मुकदमा लिख दिया गया । पीड़िता की शिकायत पर सीओ सिराथू संतोष कुमार ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।