शिवरीनारायण।छत्तीसगढ़ के इतिहास के धार्मिक व साहित्यिक नगरी शिवरीनारायण में स्थित छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर एवं कैफेटेरिया के आकर्षक व भव्य में सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी वार्षिक पत्रकार सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसमें प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि मारुति धाम के महान संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री राम गोपाल दास जी एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व वंदना के साथ सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुआ। इस सत्र के मुख्य आतिथ्य बड़े महाराज राम गोपाल दास जी ने धर्म धरा शिवरीनारायण में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में माता शबरी जन्मभूमि शिवरीनारायण की महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्रेता युगीन इस पावन धरा शिवरीनारायण के राजा शबर की पुत्री राजकन्या शबरी के विवाह योग्य होने पर उनकी शादी पर बारातियों के भोजन के लिए बेजुबान व बेकसूर पशुओं को लाए गए इसकी जानकारी शबरी को होने पर उन्हें बड़ी आत्मग्लानी हुई और उन्होंने सोचा कि मेरी शादी में इतने सारे बेजुबान पशुओं का भोजन बनेगा। उसने विचार किया कि मेरी शादी में यह सभी पशु बारातियों का भोजन बनेंगे। तो मै पाप की भागी बनूंगी। वे इस धरती से अर्धरात्रि में ही निकल गई और सुदूर दक्षिण भारत में जाकर मतंग मुनि के आश्रम में ऋषि-मुनियों का सेवा सत्कार करने लगी । जहां वे ब्रह्म मुहूर्त में उठकर आश्रम की साफ सफाई नित्य प्रतिदिन करती रही। उनके गुरु मतंग ऋषि अपने परलोक सिंधारने के पहले अपनी शिष्या शबरी से कहा की तुम प्रतीक्षा करना एक दिन तुम्हारे पास भगवान श्री राम आएंगे। वे अपने भगवान श्री राम की दर्शन करने प्रतीक्षा करती रही और एक दिन उनकी कुटिया में भगवान श्री राम आए और उनके मीठे झूठे बेर श्री राम बड़े स्नेह पूर्वक चखकर खाए। श्री राम जी ने माता शबरी को नवधा पाठ का उपदेश दिया जो आज छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में नवधा रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। दक्षिण कोसल के नाम से अभिहित इस छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में 9 दिनों का नवधा रामायण का आयोजन बड़े धूमधाम वह उल्लास के साथ किया जाता है। इस वार्षिक उत्सव के द्वितीय चरण में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे मुख्य अतिथि रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के इस महान ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक और साहित्य की नगरी शिवरीनारायण में सद्भावना पत्रकार प्रदेश संगठन के द्वारा वार्षिक उत्सव सहित रक्तदान शिविर का आयोजन काफी अद्भूत व अनुकरणीय है। विधायक लहर ने कहा कि साहित्य का एक महत्वपूर्ण विधा पत्रकारिता भी रहा है। जो इस महान देश भारतवर्ष के लोकतंत्र का चौथे आधार स्तंभ है। उन्होंने इस आयोजन पर पत्रकारों को शुभकामनाएं बधाई देते हुए उनके स्वच्छ व निर्भीक पत्रकारिता की सफलता व उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक लहरे ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा के सदन पटल पर उठाने की बात कही है। इस महती आयोजन में प्रतिभा पब्लिक स्कूल शिवरीनारायण के प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर इस स्कूल का अभ्यारण का रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल व प्रभावी संचालन प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने किया तथा आभार प्रदर्शन जांजगीर चांपा जिला के संरक्षक व शिवरीनारायण के वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता ने किया। इस महती आयोजन को सफल बनाने प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डी सी बघेल,राशिद जमाल कुरैशी, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिव संदीप गुप्ता, हनुमान अग्रवाल, मनीष शर्मा, सतेद्र वर्मा, कन्हैया यादव,जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष उमाशंकर साहू, भरत आदित्य, अजय जाहिरे, रूपेश कश्यप, अमरनाथ कश्यप, खेदु कश्यप,का विशेष सहयोग एवं नगर पंचायत खरौद के पूर्व अध्यक्ष सुबोध शुक्ला नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रकाश बंसल ,अश्वनी केसरवानी, अंकित मिश्रा का इस आयोजन में विशेष मार्गदर्शन रहा है।
इस अवसर पर संदीप अग्रवाल, विक्की ठाकुर, शुभ कैवर्त्य सहित प्रदेश भर से अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति काफी संख्या में उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: